इंटरनेशनल कॉल कर भांजे ने मामा से मांगी 6 लाख रंगदारी

पटना. बख्तियारपुर के कपड़ा व्यवसायी सुकन साव से इंटरनेशनल शॉर्ट डिस्टेंस कॉल कर छह लाख की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले भांजा समेत चार कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भांजा विजय साव को सूरत, जबकि अन्य तीन धर्मवीर उर्फ धनिया, मनीष कुमार उर्फ बादशाह और मोहन कुमार को बख्तियारपुर थाने के अलग-अगल इलाकों से गिरफ्तार किया।

इन बदमाशों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल, एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किया है। इस मामले में बख्तियारपुर के बेलथन निवासी सुमित पासवान और घोसवरी के बिट्टू को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। एक अन्य आरोपी नीतीश इन दिनों जेल में है। विजय को छोड़कर गिरफ्तार सभी अपराधी नीतीश गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। धनिया को गैंगवार में गोली भी लगी थी। धनिया, बादशाह और माेहन पर बख्तियारपुर में लूट, रंगदारी, गोलीबारी समेत 11 संगीन मामले दर्ज हैं। सभी अपराधी पहले भी जेल जा चुके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading