नई दिल्ली. दिल्ली में पेट्रोल का रेट गुरुवार को 14 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 83 रुपए हो गया। मुंबई में 15 पैसे बढ़कर रेट 90.35 रुपए हो गया। तेल कंपनियों ने बुधवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले लगातार 6 दिन तक बढ़ोतरी की। मेट्रो शहरों में डीजल गुरुवार को 12 से 13 पैसे तक महंगा हुआ।
कच्चा तेल 4 साल में सबसे महंगा
ब्रेंट क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल के पार करीब पहुंच गया है। यह नवंबर 2014 के बाद सबसे ज्यादा रेट है। क्रूड महंगा होने से तेल कंपनियों के लिए इसका इंपोर्ट महंगा हो गया। रुपए में गिरावट से भी उनके मार्जिन पर असर पड़ रहा है।