– मधुसूदन की बहन ताहिरा और भांजी अमृता सिंह ने पैतृक संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा था। अविवाहित मधुसूदन इसके लिए तैयार नहीं हुए तो सिविल कोर्ट का सहारा लिया गया। शनिवार को मधुसूदन की मौत के बाद यह हाईप्रोफाइल विवाद सामने आया है।
– फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा की संपत्ति के विवाद में पुलिस यथास्थिति बनाए रखने पर जोर दे रही है। पुलिस संपत्ति के केयर टेकर की तहरीर और अमृता सिंह के पक्ष की जांच की जांच कर रही है।
– इसके साथ ही संपत्ति पर कोई माफिया कब्जा न कर सके इसके लिए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है, लिहाजा पुलिस अपने स्तर से कोई कार्रवाई नहीं कर सकती।

– विवाद अमृता सिंह के मामा मधुसूदन बिम्बट (लेखक) की 24 बीघा में फैली क्लेमेंटटाउन स्थित संपत्ति को लेकर है। मधुसूदन की कैंसर के चलते मृत्यु हो गई थी।
– अमृता सिंह भी उनके अंतिम संस्कार में पहुंची थीं, जिसके बाद वे बेटी सारा अलि खान के साथ इस संपत्ति (कोठी) पर भी चलीं गईं। यह संपत्ति अमृता के नाना विंग कमांडर रहे मदन लाल ने खरीदी थी।

– मधुसूदन अविवाहित थे, लिहाजा उनका कोई वारिस नहीं था। संपत्ति पर अपनी मां का हिस्सा बताते हुए अमृता सिंह और उनकी मौसी ताहिरा ने अपना हक जताया था।इसके साथ ही जिलाधिकारी की न्यायालय में भी वाद प्रचलित है। मुकदमों में कोई फैसला आता इससे पहले ही मधुसूदन चल बसे।
– अमृता के कोठी पर पहुंचते ही केयर टेकर खुशीराम ने उनपर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए क्लेमेंटटाउन थाने में तहरीर दी। इस पर अमृता को भी अपना पक्ष रखने के लिए थाने जाना पड़ा। वहां पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे की मौजूदगी में अमृता ने इस मामले में अपना पक्ष रखा, जिस पर पुलिस ने जांच करने की बात कही।

– रविवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, लिहाजा पुलिस अपने स्तर से कोई कार्रवाई नहीं कर सकती।
– जहां तक माफिया के कब्जे की आशंका है तो इसके लिए स्थानीय पुलिस को गश्त बढ़ाने और लगातार नजर रखने को कहा गया है। आगे न्यायालय का जो भी निर्देश होगा उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।
– मधुसूदन के पिता मदन लाल एयरफोर्स में विंग कमांडर थे, जिनके द्वारा 1963 के आसपास यह संपत्ति खरीदी गई थी। इसमें कई आलीशान हाल और कमरे बताए गए हैं।
