कार्तिक के फोटो में लिखे कैप्शन का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब…जाने PM ने आखिर क्या कहा

कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री  मोदी ने बॉलीवुड के कई सितारों से मुलाकात की थी । इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना, करण जौहर और रणवीर सिंह शामिल थे ।

इन सितारों के साथ पीएम मोदी की सेल्फी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी । इसके साथ ही कार्तिक आर्यन ने भी एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की । इस तस्वीर में कार्तिक के साथ इम्तियाज अली, दिनेश विजान और करण जौहर नजर आ रहे हैं ।

कार्तिक ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘लूजर्स की बैकफी पीएम के साथ…’बैकफी इसलिए क्योंकि तस्वीर में पीएम मोदी के पीछे का हिस्सा दिख रहा है । अब कार्तिक के इस ट्वीट का जवाब पीएम मोदी ने दिया है ।

उन्होंने लिखा, ‘लूजर्स नहीं रॉकस्टार… नो सेल्फी जब वी मेट लेकिन किसी और मौके पर जरूर सेल्फी लेंगे, पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद इम्तियाज के फैंस हैरान हुए और वो इसलिए क्योंकि पीएम ने कमेंट में इम्तियाज अली की दो फिल्मों के नाम ‘रॉकस्टार’ और ‘जब वी मेट’ मेंशन किए हैं ।

रॉकस्टार’ और ‘जब वी मेट’ ये दोनों ही इम्तियाज की सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं । इम्तियाज बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर हैं । उन्होंने अपना करियर टीवी से शुरू किया था जो धीरे-धीरे बॉलीवुड तक जा पहुंचा ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.