MUZAFFARPUR : समीर कुमार हत्याकांड मामले में फँसाने को लेकर आशुतोष शाही ने की नार्को टेस्ट करवाने की अपील

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के चर्चित पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में समीर कुमार सिंडिकेट के पार्टनर आशुतोष शाही ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर और सोशल मीडिया के माध्यम से समीर कुमार हत्याकांड में कुछ कुख्यात और आपराधिक पृष्ठभूमि के नेताओं द्वारा साजिश के तहत फंसाए जाने को लेकर प्रशासन से नार्को टेस्ट कराये जाने और दोषी पाए जाने पर फांसी देने की मांग की है।


प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने कहा है कि मैं पूर्णता व्यवसायी हूं और पूर्व में समीर कुमार हत्याकांड में कुछ लोगों के द्वारा व्यक्तिगत लाभ की मंशा से मेरे कारोबार को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने के उद्देश्य से मुझे बदनाम एवं साजिश के तहत फंसाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी आपराधिक मामले में उनकी संलिप्तता नहीं रही है। इसलिए हत्याकांड में किसी भी तरह के कानूनी, न्यायिक एवं नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग, लाई डिटेक्टर और पॉलीग्राफी जैसे वैज्ञानिक जांच से गुजरने के लिए पूर्णत: तैयार हैं।


उन्होंने कहा विगत कुछ दिनों से कुछ लोगों के द्वारा मेरे व्यापार को प्रभावित करने के उद्देश्य से और मुझ से अनैतिक रूप से आर्थिक दोहन की इच्छा रखते हुए बार बार मीडिया को भ्रमित करते हुए सांकेतिक रूप से मेरे नाम को किसी न किसी रूप में नकारात्मक रूप से उछालने का प्रयास किया जा रहा है।


उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि कुछ अपराधिक पृष्ठभूमि के नेताओं द्वारा जिनका खुद का आपराधिक इतिहास बहुत ही कुख्यात रहा है उनके द्वारा इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों को बचाने एवं जांच को प्रभावित कर समाज में भ्रम फैलाने के साथ साथ स्वयं का मुजफ्फरपुर में राजनीतिक आधार तैयार करने के उद्देश्य से सांकेतिक रूप से मेरा नाम इस हत्याकांड में लिया जा रहा है ताकि जांच प्रभावित हो और वास्तविक अपराधी को बचाया जा सके।


उन्होंने मीडिया के माध्यम से आग्रह करते हुए कहा कि पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में साजिश और गलत मंशा से मुझे फंसाने एवं बदनाम करने का प्रयास न करें वे किसी भी तरह के जांच का सामना स्वयं के खर्च से करवाने को तैयार हैं।


अंत में उन्होंने कहा कि मैं और मेरा परिवार इन लोगों के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के कारण मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित और व्यथित है, साथ ही जानमाल पर भी काफी खतरा उत्पन्न हो रहा है अगर इस तरह के भ्रम और साजिश पर विराम नहीं लगा तो बाध्य होकर वे कानून का सहारा लेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.