हुवावे के सब-ब्रांड Honor ने हाल ही में भारत में अपना नया सेल्फी स्मार्टफोन Honor 10 lite लांच किया है। Honor 10 Lite को फ्लिपकार्ट और ऑनर इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर आयोजित रिपब्लिक डे सेल में इस फोन को बिना फ्लैश सेल के खरीदा जा सकता है। Honor 10 Lite की खासियतों की बात करें तो इसमें 24MP का AI सेल्फी कैमरा मिलेगा।
Honor 10 Lite में 6.21 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। इसमें ग्राफिक्स के लिए ARM माली G51 MP4 GPU मिलेगा। यह फोन 4GB/6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है।
इस फोन में आपको डुअल सिम सपोर्ट के साथ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले, हाईसीलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर और दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा।

इसके अलावा फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। फोन में 3400mAh की बैटरी मिलेगी
Honor 10 Lite के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और क्लियरट्रिप का 2,800 रुपये का वाउचर मिलेगा।
ऑनर 10 लाइट की अनबॉक्सिं फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें इसके साथ 13,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। वहीं यदि आप एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 फीसदी का कैशबैक भी मिलेगा। फोन के साथ जियो की ओर से भी 2,200 रुपये का कैशबैक मिल रहा है।
