सरकार का बड़ा फैसला; खाने पिने की फर्जी विडियो शेयर करने वालो का अकाउंट होगा ब्लॉक

सरकार ने फेसबुक, गूगल और ट्विटर जैसी कंपनियों से कहा है कि वे किसी भी सूरत में अपने प्लेटफॉर्म पर शेयर होने वाले फर्जी फोटो-वीडियो पर रोक लगाएं। सरकार का कहना है कि आए दिन सोशल मीडिया पर प्लास्टिक के चावल, प्लास्टिक का पत्ता गोभी और ऐसे ही वीडियो शेयर हो रहे हैं। ऐसे वीडियो से समाज में अफवाह फैलता है और लोग खाने-पीने की चीजों पर भरोसा नहीं करते।

सरकार ने इन सोशल मीडिया कंपनियों से कहा है कि जो लोग खाने-पीने की फर्जी फोटो और वीडियो शेयर करते हैं, उनके अकाउंट को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक किया जाए। सोशल मीडिया को यह आदेश भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के सीईओ पवन अग्रवाल ने दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के वीडियो- फोटो का सोशल मीडिया पर शेयर होना देश की जनता और कारोबारियों दोनों के लिए नुकसानदायक है।

इस संबंध में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन कंपनियों के हेड ऑफिस में लेटर भी भेजा है। बताते चले कि कुछ  दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दावा किया जा रहा था कि अंडे प्लास्टिक के बनाए जा रहे हैं और दूध में केमिकल मिलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.