सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ का खुमार इन दिनों पूरे देश पर छाया हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर आम आदमी तक इस फिल्म की तारीफ के पुल बांधता दिखाई दे रहा है।
अब इस लिस्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने अपने अंदाज में इस फिल्म की तारीफ की है।फिल्म देखने के बाद गौतम गंभीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘उरी’ की तारीफ करते हुए फिल्म का एक डॉयलॉग लिखा। गौतम ने लिखा,’ फर्ज और फर्जी में बस एक मात्रा का फर्क होता और मैं वो मात्रा नहीं बनना चाहता।’

इसके साथ ही उन्होंने इंडियन आर्मी को सेल्यूट किया और #Uri लिखा। इसके अलावा गौतम गंभीर ने फिल्म के लीड एक्टर विक्की कौशल की भी तारीफ की। गौतम ने लिखा, ‘आपने बहुत शानदार काम किया है।’ विक्की कौशल ने अपनी तारीफ के लिए गौतम गंभीर का शुक्रिया अदा किया। विक्की ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘सर मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा के नए भवन का उद्घाटन के दौरान पीएम ने फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को संबोधित किया था। अपने भाषण के समय पीएम मोदी ने फिल्म ‘उरी’ के लोकप्रिय डायलॉग का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने लोगों से पूछा- ‘हाउ इज द जोश’। उन्हें इसका गर्मजोशी से जवाब भी मिला। सामने से आवाज आई, हाई सर।
