टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ऐसे में टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की हर कोई तारीफ कर रहा है। धोनी ने लगातार तीन अर्धशतकीय पारियों के दम पर कुल 193 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और लोकप्रिय कमेंटटेटर डीन जोन्स ने धोनी को टीम इंडिया का हीरो नहीं बल्कि बहुत बड़ी समस्या बताया है। डीन जोन्स ने एक अंग्रेजी अखबार के कॉलम में लिखा, ‘मुख्य समस्या’ धोनी हैं। बता दें कि डीन जोंस ने धोनी की ऋषभ पंत से तुलना करते हुए लिखा है।

उन्होंने लिखा है कि धोनी टीम में लौट आए हैं और अब सवाल ये उठता है कि क्या टीम इंडिया ऋषभ पंत को बतौर बल्लेबाज खिलाएगी? ऋषभ पंत और एमएस धोनी को लेकर विराट कोहली और सिलेक्टर्स के बीच एक बड़ी जंग विश्व कप 2019 में भी देखने को मिल सकती है।
पंत ने बहुत कम समय में अपने टैलेंट को साबित किया है, लेकिन धोनी के अनुभव और ऑस्ट्रेलिया में हालिया प्रदर्शन से वह हर किसी की पहली पसंद बन गए हैं। जोन्स ने लिखा, ‘टीम इंडिया का यह अब तक का सबसे सफल ऑस्ट्रेलियाई दौरा था। इस दौरे पर जो हल्का सा दाग है वो पर्थ में टीम इंडिया का प्रदर्शन, लेकिन पूरी तरह से देखा जाय तो ज्यादातर खिलाड़ियों ने विदेश में अच्छा खेला। सभी ने इस सफल दौरे में अपना योगदान दिया