दशरथ प्रसाद सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन में नवागत छात्रों के स्वागत हेतु अभिनंदन समारोह आयोजित 

मुजफ्फरपुर: दशरथ प्रसाद सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन राजीव कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संचालित दशरथ प्रसाद सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन में सत्र 2025–27 के नवागत छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु नूतन छात्र अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कृति का समावेश ही छात्रों के सर्वांगीण विकास की कुंजी है तथा संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सदैव संकल्पित है। वहीं, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश भारती ने संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसमें छात्राओं प्रीति, तृप्ति, नंदिनी एवं अनु ने मनमोहक प्रस्तुति दी, जबकि प्रकृति, खुशबू, जोली, काजल एवं पल्लवी द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं गीत ने सभी का मन मोह लिया।

समारोह के दौरान महाविद्यालय की व्याख्याता सह इतिहास लेखिका डॉ. बेबी कुमारी द्वारा रचित पुस्तक “भारतीय इतिहास की पृष्ठभूमि: देश से विदेश तक” का लोकार्पण मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर आशीष गौरव ने पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

 

इस अवसर पर प्रो. नरेंद्र झा, प्रो. सिंधु सिंह, प्रो. सोनी सिंह, डॉ. सोनी कुमारी, प्रो. कुमारी रुबी, प्रो. मधुबाला कुमारी, प्रो. सीमा श्रीवास्तव, प्रो. प्रशांत कुमार, प्रो. रुचि शुक्ला, प्रो. राजन कुमार, देवयानी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, राजश्री सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. यशवंत ने किया, जबकि मंच संचालन राजू द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

इसी क्रम में SCHOLARSHIP–2026 के तहत BBA, BCA एवं Polytechnic कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा 2026 की घोषणा भी की गई, जिसमें आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026, प्रवेश परीक्षा की तिथि 19 अप्रैल 2026, परिणाम प्रकाशन की तिथि 25 अप्रैल 2026 तथा नामांकन हेतु प्रमाण-पत्र सत्यापन की तिथि 28 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading