सर्विस रि’वॉल्वर से चली गो’ली.. पत्नी की ह’त्या के आरोप में SI गि’रफ्तार

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है. सफियासराय थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार को अपनी पत्नी मधु कुमारी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. शनिवार देर शाम किराए के मकान में चंदन की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली से मधु की मौत हो गई. शुरुआत में घटना को आत्महत्या बताया गया, लेकिन मृतका के परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया.

परिजनों ने लगाया था हत्या का आरोप

मृतका के पिता रंजीत कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी बेटी की हत्या की गई है. उन्होंने बताया कि मधु अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और 7 फरवरी 2025 को बड़े धूमधाम से सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार से उसकी शादी हुई थी. पिता ने कहा,“सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर मेरी बेटी की घर में हत्या की गई है. साल भर पहले ही हमने बेटी की शादी की थी.”

अवैध संबंध का मामला, पत्नी को प्रताड़ना

परिजनों का दावा है कि चंदन कुमार का एक महिला पुलिसकर्मी के साथ घनिष्ठ संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता था. मृतका की मां और मौसी ने बताया कि मधु का स्वभाव बहुत मजबूत था और वह कभी आत्महत्या नहीं कर सकती थी. उन्होंने कहा कि महिला सब-इंस्पेक्टर (जो बरियारपुर थाने में तैनात है) के कारण उनकी बेटी को बराबर प्रताड़ित किया जाता था. परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है.

प्रेम विवाह से शादी, फिर वैवाहिक कलह

जानकारी के अनुसार मधु कुमारी और चंदन कुमार के बीच पढ़ाई के दौरान प्रेम संबंध था. करीब 10 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद परिवार को अंतरजातीय विवाह के लिए राजी किया गया. 7 फरवरी 2025 को दोनों की शादी धूमधाम से हुई. शादी के बाद चंदन के कथित महिला सब-इंस्पेक्टर से संबंधों को लेकर दंपति के बीच अक्सर झगड़े होने लगे.

घटना के दिन हुआ था झगड़ा

परिजनों के अनुसार घटना वाले दिन भी दोनों पति-पत्नी के बीच तीखा विवाद हुआ. इसी दौरान चंदन कुमार की सर्विस रिवॉल्वर से गोली चल गई और मधु कुमारी की मौत हो गई. परिवार का आरोप है कि चंदन ने जानबूझकर अपनी पत्नी को गोली मारी. पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी.

आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में इस्तेमाल सर्विस रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है. एफएसएल टीम द्वारा हथियार की जांच जारी है. साथ ही जिस महिला पुलिसकर्मी पर अवैध संबंध का आरोप लगा है, उसकी भी जांच की जा रही है. तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम की निगरानी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading