“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म” – उम्मीद फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास

मुज़फ्फरपुर: मानवता और सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए उम्मीद फाउंडेशन, मुज़फ्फरपुर द्वारा श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (S.K.M.C.H.) परिसर में एक निशुल्क भोजन वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

दोपहर 2:00 बजे प्रारंभ हुए इस सेवा कार्यक्रम में अस्पताल में इलाजरत मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच ससम्मान भोजन वितरित किया गया। जहां सैकड़ों जरूरतमंद लोगों ने इस पहल का लाभ उठाया और संस्था के इस मानवीय प्रयास की दिल से सराहना की।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य केवल भोजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज के उन वर्गों तक संवेदनशीलता और सहयोग की भावना पहुंचाना था, जो कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्मृति सिंह राजपूत (अध्यक्ष, समृद्धि फाउंडेशन), तहेरा परवीन (समाजसेवी) एवं सविना परवीन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस दौरान अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा – “ऐसे सेवा कार्य समाज में न केवल भूख मिटाते हैं, बल्कि इंसानियत और आपासी सहयोग की भावना को भी जीवित रखते हैं। उम्मीद फाउंडेशन का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।”

वहीं संस्था के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश गुप्ता ने कहा – “हमारा लक्ष्य सिर्फ भोजन वितरण तक सीमित नहीं है। उम्मीद फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में भी निरंतर कार्य कर रहा है। हम समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक ‘उम्मीद’ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें गर्व है कि हमारे साथ जुड़कर कई लोग समाज सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।”

“हर हाथ मदद के लिए”- इस मूल मंत्र के साथ उम्मीद फाउंडेशन समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading