बिहार में इंजीनियरिंग छात्रा की मौ’त, बेड पर मिला श’व.. कमरे के बाहर लगा था ताला

पटना: पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में सोमवार की देर शाम एक किराए के मकान में रह रही इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का शव संदिग्ध परीस्थिति में मिला. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस की टीम और FSL टीम मौके पर पहुंची. मृतक छात्र की पहचान औरंगाबाद जिला के ओबरा प्रखंड निवासी की 23 वर्षीय बेटी के रूप में हुई है.

औरंगाबाद की छात्रा का मिला शव

छात्रा पिछले 3 सालों से बिहटा में किराए के मकान में अकेले रहा करती थी. पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी, जिसके बाद मृतका के परिजन औरंगाबाद से घटनास्थल पर पहुंचे हैं. इधर मकान मालिक रामअयोध्या सिंह ने बताया कि मृतक छात्रा बिहटा के एक निजी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी.

मकान मालिक ने किया बड़ा खुलासा

मकान मालिक ने आगे बताया कि छात्रा का काफी अच्छा स्वभाव था. शाम को मुझे फोन के जरिए जानकारी मिली कि उसका कमरा बाहर से ताला बंद है और अंदर लाइट और पंखा चल रहा है. वहीं काफी फोन करने के बाद भी उसने फोन नहीं उठाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने कमरे के ताला को तोड़ा तो अंदर छात्रा मृत अवस्था में थी. उन्हें आशंका है कि छात्रा की हत्या हुई है.

छात्रा के पिता ने लगाया बड़ा आरोप

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक छात्रा के पिता ने बताया कि कल सुबह 10 बजे मेरी बड़ी बेटी से बात हुई थी और आज शाम को जानकारी मिली कि मौत हो गई है. मुझे शक है कि मेरी बेटी की हत्या हुई है, वो आत्महत्या नहीं कर सकती है, वो बहुत बहादुर थी.

मृतका की बहन ने क्या बताया?

इधर घटना को लेकर मृतक छात्रा की बड़ी बहन ने बताया कि कल सुबह 10:30 बजे छोटी बहन से बात हुई थी. वो अच्छे से बात कर रही थी लेकिन सोमवार शाम को पुलिस के द्वारा जानकारी मिली कि उसका कमरा बाहर से बंद है और फोन नहीं उठा रही है.

घर जाने वाली थी छात्रा

छात्रा की बहन ने बताया कि वो आज गांव जाने वाली थी. हालांकि उससे पहले पुलिस के द्वारा परिजनों को जानकारी मिली. बहन का कहना है कि सभी लोग मौके पर पहुंचे देखा कि उसकी हत्या हुई है. उसकी बहन हमेशा बताती थी कि घरवाले और किरायेदार से कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था. परिजनों को शक है कि इन्हीं लोगों के द्वारा हत्या की गई और दरवाजा को बाहर से बंद कर दिया गया है.

क्या कहती है पुलिस?

इधर बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और FSL टीम भी जांच की है. हत्या है या आत्महत्या यह रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल मृतक छात्रा का मोबाइल फोन जब्त किया गया और जांच की जा रही है. साथ ही मृतका के परिजनों के तरफ से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading