रात में घर से गा’यब हुई 8वीं की 15 वर्षीया छात्रा, दिन में पेड़ से ल’टकी मिली ला’श; दु’ष्कर्म कर हत्या?

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में शीशम के पेड़ से लटका 15 साल की किशोरी का शव बरामद किए जाने के बाद सनसनी फैल गई। घटना सरैया थाना क्षेत्र की अंबारा पंचायत के एक गांव में गुरुवार शाम की है। किशोरी बुधवार की रात आठ बजे के बाद से गायब थी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। मृतका मूल रूप से पारू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है तो परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस भी चुनौति मानकर मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि दबी जुबान में इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी के परिजन करीब दो दशक से सरैया थाने के एक गांव में रह रहे हैं। सूचना मिलने पर थानेदार सह प्रशिक्षु आईपीएस प्रसन्ना कुमार एमवी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रा के शव को पेड़ से नीचे उतारा। देर शाम एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी आठवीं में पढ़ती थी। बुधवार की रात करीब आठ बजे तक वह घर पर पढ़ाई कर रही थी। रात 11 बजे के आसपास वह घर से गायब हो गई। परिजनों ने बताया कि रात भर खोजबीन की गई। पता नहीं चलने पर सरैया थाना पहुंचकर किशोरी की बरामदगी की गुहार लगाई।

परिजनों ने बताया कि थाना से लौटने के बाद जानकारी मिली कि गांव स्थित गाछी में एक लड़की का शव पेड़ से लटका हुआ है। वहां पहुंचने के बाद शव की पहचान की गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची की हत्या की गई है। उससे पहले उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस से गहन छानबीन कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने बच्ची की मां का बयान दर्ज किया है। घटना स्थल पर मां के अलाव किसी अन्य को जाने से रोक दिया गया।

पारू अंचल इंस्पेक्टर सह प्रभारी एसडीपीओ मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। परिजनों के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरैया एसएचओ प्रसन्ना कुमार एमवी ने बताया कि लड़की के शरीर पर कोई बाहरी जख्म नहीं मिले। एफएसएल के एक्सपर्ट से जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से और अधिक जानकारी मिलेगी। पता लगाया जा रहा है कि कोई इंटरनल इंजुरी है या नहीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading