मुजफ्फरपुर: किड्स कैंप इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में लहराया परचम

मुजफ्फरपुर: नारौली सेन, बिंदा स्थित किड्स कैंप इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई माध्यमिक परीक्षा (10वीं) 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और शीर्ष स्थान हासिल किए।

इस वर्ष परीक्षा में अवनी मिश्रा ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं श्लोक राज ने 93.00 प्रतिशत के साथ दूसरा तथा शिवम कुमार ने 92.20 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा नाटिक कुमार (92.00%), हर्ष कुमार (91.80%), अंश राज (90.80%), आर्यन श्रीवास्तव (90.60%), रौनक परवीन (90.60%), अंकित कुमार (87.40%) एवं अन्नु सिंह (87.80%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय की प्राचार्या रूपाली ने छात्रों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन छात्रों की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading