सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जारी, शत प्रतिशत रहा सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों का रिजल्ट

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के गौशाला रोड स्थित सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल के शानदार सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम की। रिजल्ट जारी होते ही स्कूल परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई, जहां छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस वर्ष स्कूल ने 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कुशाग्र नारायण ने 97 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया, वहीं अर्शिया सिन्हा और प्रांजल कश्यप ने 96 और 95 प्रतिशत अंकों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा कई छात्रों ने 94 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस खास मौके पर स्कूल प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया और उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यालय की प्राचार्या आशा किरण सिन्हा ने इस उपलब्धि पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

कुल 213 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया और सभी ने सफलता हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया, वहीं 25 से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाकर जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading