भीषण गर्मी के चलते बदली स्कूलों की टाइमिंग, अब कब से कब तक होगी पढ़ाई?

पटना: बिहार इन दिनों भीषण हीटवेव की चपेट में है. दक्षिणी और मध्य बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के अनेक हिस्सों में येलो और रेड अलर्ट जारी किया है. गर्मी के चलते स्कूल का बदला समय. 5वीं तक क्लास दोपहर 12.30 तक चलेगी. दोपहर 12.30 के बाद सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक.

हीटवेव से प्रभावित जिलों में हालात गंभीर

रोहतास, औरंगाबाद, गया, कैमूर, बक्सर, नवादा और जहानाबाद जैसे जिलों में पारा 42-43 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है. पटना सहित अन्य इलाकों में भी तापमान 40 डिग्री के करीब है. रात का तापमान भी ऊंचा रहने से लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही. कई जगहों पर दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं.

स्कूलों की टाइमिंग बदली

पटना सहित कई जिलों में छोटे बच्चों (कक्षा 5 तक) की क्लासेस दोपहर से पहले समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। सरकारी स्कूलों की सुबह की टाइमिंग पहले से ही लागू है। 21 से 25 अप्रैल तक पटना जिले में यह व्यवस्था लागू रहेगी। अंगनवाड़ी केंद्रों पर भी समय सारणी में बदलाव किया गया है।

गया डीएम का आदेश

गया में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी है. इसे लेकर स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है. गया के डीएम शशांक शुभंकर ने भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए पांचवी कक्षा तक के सभी कक्षाओं के लिए अपराहन के 12:30 बजे के बाद किसी भी तरह की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई है.

सरकार ने जारी किया हीटवेव एक्शन प्लान

बिहार सरकार और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) ने हीटवेव से निपटने के लिए समन्वय बैठकें की हैं. विभिन्न विभागों को राहत कार्यों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में हीटस्ट्रोक के मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था करने को कहा है.

गया में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता

 गया जिले में भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है. भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को लेकर यह कदम उठाया गया है. इस संबंध में गया डीएम शशांक शुभंकर के द्वारा निर्देश जारी किया गया है. जिले के सभी सरकारी- गैर सरकारी विद्यालयों (प्री- स्कूल- आंगनबाड़ी केंद्रों, कोचिंग संस्थानों सहित) में अपराह्न 12:30 बजे के बाद पांचवी कक्षा तक के सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाता है.

आज से नई टाइमिंग, 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी

आज 21 अप्रैल से यह नई टाइमिंग लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं बताया गया है कि यह निर्देश शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर है, जो कि 21 अप्रैल से लेकर फिलहाल 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा. फिलहाल गया डीएम के इस निर्देश से बच्चों को काफी राहत मिलेगी.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

IMD के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है। कुछ उत्तरी और सीमांचल क्षेत्रों में 23-24 अप्रैल के आसपास आंधी-पानी की संभावना है, जो थोड़ी राहत दे सकती है। लेकिन दक्षिणी बिहार में अभी सूखा और लू जैसी स्थिति बनी रहेगी।

गर्मी में अपनाये ये उपाये

गर्मी में सावधानी बरतें, दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें. खूब पानी, ओआरएस या छाछ पिएं. हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर ढककर रखें. बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वालों का विशेष ध्यान रखें. इन उपायों से गर्मी में खुद को बचायें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading