भागलपुर में प्रेमिका को वीडियो कॉल पर रख युवक ने ल’गाई फां’सी

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल पर रखते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में मातम पसरा हुआ है। यह मामला बाईपास थाना क्षेत्र के तड़िया गांव का है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम युवक ने अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।

मृतक की पहचान और पारिवारिक जानकारी

मृतक की पहचान विमल यादव के पुत्र नीतीश कुमार यादव के रूप में हुई है। नीतीश अपने ही पड़ोस की एक लड़की से प्रेम करता था। जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी के बाद नीतीश ने प्रेमिका को वीडियो कॉल किया और उसी दौरान फंदे से झूल गया। घटना की जानकारी सबसे पहले नीतीश के पिता विमल यादव को हुई, जिन्होंने उसे फंदे से लटका देखा।

इसके बाद परिवार के लोग उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

भाई का बयान, पहले भी हुआ था विवाद

मृतक के बड़े भाई कृष्णानंद ने बताया कि साल 2024 में नीतीश अपनी प्रेमिका मोना कुमारी से मिलने गया था, जहां लड़की के परिवार वालों ने उसे देख लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। इस केस में वह कई महीनों तक जेल में भी रहा और बाद में बेल पर बाहर आया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी थी। लड़की भागलपुर में रहकर पढ़ाई करती है। रविवार को फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद नीतीश ने वीडियो कॉल पर ही आत्महत्या कर ली। भाई का कहना है कि इसके सबूत भी उनके पास हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading