नालंदा में न’शेड़ी लालू की दिल द’हलाने वाली क’रतूत, पत्नी की छाती पर बैठ सिलवट्टे से कू’ट दिया; गि’रफ्तार

नालंदा : बिहार के नालंदा में एक पति की हैवानियत वाली करतूत से आपका भी दिल दहल जाएगा। हर समय गांजा के नशे में धुत्त रहने वाले सनकी युवक ने सिलबट्टे से छाती कूट कर पत्नी की हत्या कर दी। 11 साल के बेटे ने हत्या की सच्चाई को उजागर किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बेन थाना क्षेत्र के गड़ेरिया-बेलदारीपर गांव में रविवार की देर शाम की है। मृतका लालू चौहान की 35 वर्षीया पत्नी सुमंती देवी थी। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल को लालू की बहन की शादी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इस दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच लालू ने सिलबट्टे से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। इस कांड के साथ ही शादी वाले घर में मातम का माहौल छा गया।

मृतका के 11 वर्षीय पुत्र कृश ने बताया कि शादी से संबंधित रस्में चल रही थीं। परिवार के सदस्य पूजा करने के लिए मंदिर गये थे। मां भी उनके साथ गयी थी। रविवार की देर शाम मां पूजा कर घर लौटी तो पापा गाली-गलौज करने लगे। दोनों के बीच कहा सुनी हुई। मां ने जब गाली देने का विरोध किया तो लालू और भी गुस्से में आ गया और बीवी पर अचानक हमला कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि पति के डर से सुमंती देवी पड़ोस के एक घर में जाकर छिप गयी। पति वहां भी पहुंच गया और बाल पकड़कर पीटा। बाल से खींचते हुए बाहर लाया और पिटाई की। इससे सुमंती बेहोश हो गयी। इसके बाद वह उसके सीने पर बैठ गया और सिलबट्टे से उसके सिर पर छाती पर कई वार किए। सीने पर चोट लगने से सुमंती बेहोशी की हालत में भी छटपटा रही थी। लेकिन, पति लालू दरिंदा बन चुका था। उसके सिर पर खून सवार था।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वह हमेशा गांजा के नशे में रहता है। पुलिस पता लगाने में जुट गई है कि उसे प्रतिबंधित गांजा कौन बेचता है। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में शराब, गांजा और अन्य नशे के आइटम धड़ल्ले से बेचा जाता है। कंप्लेन करने पर कार्रवाई तो नहीं होती पर धंधेबाज को शिकायतकर्ता का पता चल जाता है। वह शिकायत करने वाले को ही धमकाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading