दर्जनभर डकैतों ने ज्वेलरी व्यवसायी के घर डाली ड’कैती, ब’म चलाकर फैलाया द’हशत, 2 घंटे देर से पहुंची पुलिस

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के थानपुर गांव में बीती रात एक ज्वेलरी व्यवसायी के घर भीषण डकैती की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, करीब 25–30 की संख्या में हथियारबंद डकैतों ने घर में घुसकर लूटपाट की और दहशत फैलाने के लिए एक दर्जन से अधिक बम फेंके। इस घटना से पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है।

गेट काटकर घर में घुसे डकैत, बम से मचाया आतंक

बताया गया कि डकैतों ने सबसे पहले घर के मुख्य गेट को कटर से काटा और जबरन अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने 10 से अधिक बम फेंककर पूरे गांव में दहशत फैला दी। बमों की तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए और कोई भी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

मारपीट में दो लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी

डकैती के दौरान घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की गई, जिसमें रंजीत साह और सुरेश साह घायल हो गए। दोनों घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। डकैत ज्वेलरी शॉप के कीमती सामान और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरा गांव दहशत में डूबा हुआ है।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप, दो घंटे बाद पहुंची टीम
पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस और 112 नंबर पर कॉल करने के बावजूद पुलिस टीम करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार, महनार में इस तरह की बड़ी डकैती कई वर्षों बाद हुई है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है।

गश्ती और खुफिया तंत्र पर उठे सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में डकैतों का गांव में प्रवेश करना, बम धमाके करना और घंटों तक लूटपाट करना पुलिस की गश्ती व्यवस्था और खुफिया तंत्र की विफलता को दर्शाता है।

पुलिस जांच में जुटी, छापेमारी जारी
सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की बात कही है। इस घटना ने एक बार फिर इलाके में पुराने समय की डकैतियों की याद ताजा कर दी है, जब बम और गोलियों का इस्तेमाल आम बात हुआ करता था।

SDPO का बयान, फॉरेंसिक टीम बुलाई गई
महनार के एसडीपीओ प्रवीन कुमार ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि कुछ लोग घर में घुसकर गेट काटकर लूटपाट कर रहे हैं। अपराधियों द्वारा बम का भी इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में एक-दो अपराधियों के स्थानीय होने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading