टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार है। अंकिता लोखंडे ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ फिल्म से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर रही हैं। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है, इस बीच अंकिता लोखंडे ने इंटरव्यू के दौरान एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बड़ा बयान दिया है।
अंकिता लोखंडे ने बात करते हुए कहा कि अगर उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी तो वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर सकती हैं। अंकिता ने कहा – बतौर एक्टर मेरे पास कोई च्वाइस नहीं है। अगर कहानी अच्छी मिलेगी तो जरूर एक साथ काम करेंगे। अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत का ब्रेकअप 6 साल पहले ही हो चुका है।

अंकिता और सुशांत के रिश्ते की शुरुआत साल 2009 में ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से हुई थी। इस सीरियल में यह दोनों लीड रोल में थे। यहां तक कि सुशांत ने अंकिता को नेशनल टेलीविजन पर ही प्रपोज किया था। कई साल डेट करने के बाद यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से सुशांत की एक्टिंग लोगों को काफी रास आई और उनका करियर चल पड़ा। इसके बाद सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’, ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘केदारनाथ’ शामिल हैं।
सुशांत के बाद अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार है। ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ फिल्म में अंकिता लोखंडे झलकारी बाई का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।
