यहां तो फांक ही फांक, सबके अपने-अपने PM प्रत्‍याशी : लोजपा सुप्रीमो

लोक जनशक्ति पार्टी  सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री रामविलास ने विपक्ष दलों के प्रधानमंत्री प्रत्याशी को लेकर कसा तंज और  कहा कि देश में पीएम की वैकेंसी ही नहीं है। महागठबंधन के दलों के अंतर्विरोध की चर्चा करते हुए कहा कि जब दलों के बीच गठबंधन ही नहीं तो तो महागठबंधन कैसे हो गया

ममता बनर्जी की रैली व विपक्ष के पीएम प्रत्‍याशी पर कटाक्ष करते हुए पासवान ने सवाल किया कि महागठबंधन में कितने लोग ममता बनर्जी को पीएम प्रत्‍याशी बनाना चाहते हैं? पीएम प्रत्‍याशी ममता हों या चंद्रबाबू नायडू या राहुल गांधी, इसपर महागठबंधन में मतभेद है। संतरे में भी तीन-चार फांक ही होते हैं, लेकिन यहां तो 16.16 फांक हैं। सबोंं के अपने-अपने स्‍वार्थ हैं।

पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी देशव्‍यापी स्‍वीकार्यता है।

पासवान ने कहा कि आरक्षण का विरोध करने के बाद बिहार में लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी को खाता खोलने में मुश्किल होगी। पासवान की पार्टी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की थी

सवर्ण आरक्षण को पासवान ने मोदी सरकार का क्रांतिकारी कदम बताया। कहा कि इसने हर गरीब को एक मंच पर ला दिया है। लेकिन इससे विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है। अगर पहले के आरक्षण में कटौती किए बिना सवर्णों को आरक्षण दिया जा रहा है तो राजद को क्‍या दिक्‍कत है? केंद्र सरकार ने नौकरियों में 10 फीसद सवर्ण गरीबों के आरक्षण का ऑल इंडिया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

बिहार की बात करें तो मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इसे जल्द लागू करने की बात कही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.