
MUZAFFARPUR : नगर थाना क्षेत्र के गोलाबांध रोड में महावीर स्थान के निकट क्यूआरटी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए लगभग 12 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार क्यूआरटी प्रभारी आर पी गुप्ता के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम ने गोला बांध रोड के महावीर स्थान के निकट शराब कारोबारी अनिल साह के घर पर छापेमारी कर 12 कार्टून में रखे कई ब्रांडों के लगभग 122.85 लीटर अंग्रेजी अवैध शराब बरामदगी के साथ ही शराब कारोबारी अनिल साह को गिरफ्तार कर लिया।

शहर में क्यूआरटी गठन के बाद क्यूआरटी की टीम आर पी गुप्ता के नेतृत्व में शहर में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुये अवैध शराब की बरामदगी और सट्टा कारोबारियों पर नकेल तो कस ही रही है, साथ ही ट्रैफिक कंट्रोल हो या तनावपूर्ण माहौल, हर स्थिति पर नियंत्रण कर पाने में कुशल साबित हो रही है।

