देश ही नहीं पूरी दुनिया में हिट हो चुके दक्षिण भारतीय फिल्म के अभिनेता बाहुबली फेम प्रभास शादी करने जा रहे हैं। फैंस आज भी उनकी पल पल की खबरों को जानना चाहते है।
वैसे तो प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘साहो’ की शूटिंग में बिजी हैं । इस बीच प्रभास को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है ।

जी हाँ प्रभास की शादी की तारीख फिक्स हो गई है। फिल्म ‘साहो’ की रिलीज के बाद प्रभास शादी कर लेंगे। इस बात का खुलासा खुद प्रभास के मामा कृष्णनम राजू ने किया है । उन्होंने साफ किया कि वो अपनी फिल्म ‘साहो’ को पूरा करते ही शादी कर लेंगे।
कृष्णनम राजू खुद भी दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने स्टार हैं। हाल ही में ‘रीबेल स्टार’ के नाम से मशहूर कृष्णनम राजू ने 79वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन पर ये चौंकाने वाला बयान दिया है।

कृष्णनम राजू ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उनका भांजा (प्रभास) ‘साहो’ को खत्म करने के बाद शादी के बंधन में बंध जाएगा। बता दें कि पिछले 2 साल से प्रभास के शादी करने की अफवाह उड़ रही है । अब देखना ये है कि ये खबर सच निकलती है या नहीं।
प्रभास की शादी की खबर आने के साथ अब जानते है आखिर उनकी दुल्हन कौन होगी?

खबरों की मानें तो पिछले 11 साल से प्रभास और अनुष्का शेट्टी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं । इसी बीच में कई बार दोनों के ब्रेकअप की खबर भी आई ।

दोनों ने अपने रिश्ते को ‘Just Friends’ का नाम भी दिया । ‘बाहुबली’ की शूटिंग के दौरान दोनों में फिर करीबियां बढ़ने की खबर थी
