हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार सुबह 4.15 बजे रिलीज होगी शिवसेना संस्थापक की बायोपिक

शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के जीवन पर बनी फिल्म ‘ठाकरे’  25 जनवरी को 4.15 बजे रिलीज की जाएगी । ऐसा हिंदी सिनेमा में पहली बार हो रहा है, और इससे पहले फिल्म की बहुत चर्चा हो चुकी है।

‘ठाकरे’ में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाला साहब ठाकरे का रोल निभा रहे हैं ।महाराष्ट्र् में शिवसेना पार्टी का गठन करने वाले बाल ठाकरे ने अपनी पहचान एक कद्दावर नेता की बनाई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर्दे पर इसी किरदार को शानदार तरीके से निभाने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही लोग उत्साहित हैं और ऐसे में इसे अच्छी ओपनिंग मिलने की संभावनाएं हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक  फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो की रिलीज का टाइम 4:15 AM रखा गया। इस सिनेमा हॉल के मालिक ने बताया, ‘बाल ठाकरे को लेकर लोगों के मन में अलग-अलग किस्म के सवाल है।

लोग बाल ठाकरे के उदय की कहानी देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं, इसलिए फिल्म को लेकर महाराष्ट्र में काफी डिमांड है, जिस वजह से ऐसा किया जा रहा है।

‘इस फिल्म की स्क्रिप्ट शिवसेना सांसद संजय राउत ने लिखी है, वे खुद फिल्म के निर्माता भी हैं। ठाकरे को अभिजीत पानसे ने  निर्देशित किया हैं। फिल्म की रिलीज पहले ही इसके कुछ लुक सामने आए थे जिसे लेकर नवाज की तारीफ भी हुई। बता दें कि आम तौर पर किसी भी फिल्म के रिलीज होने का पहला शो सुबह 7 बजे का होता है,  बॉलीवुड में किसी फिल्म को इतनी सुबह रिलीज करना ऐतिहासिक होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.