ट्रंप का यू-टर्न- पहले भारत को बताया नर्क, फिर कहा महान देश, पीएम मोदी पर भी की टिप्पणी

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नरक वाले बयान ने विवाद का रूप ले लिया है. ट्रंप ने इस बयान का ट्रांसक्रिप्ट भी शेयर किया, जिसमें भारत, चीन समेत तमाम देशों को हेलहोल (नरक) बताया गया था. ट्रंप के इस बयान को लेकर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई. वहीं, विवाद बढ़ने के बाद ट्रंप की तरफ से सफाई भी पेश की गई.

बता दें, अमेरिकी प्रवक्ता का बयान भारतीय मीडिया के सवालों के जवाब में आया, जिसमें ट्रंप ने रेडियो शो के होस्ट माइकल सैवेज के सोशल मीडिया कमेंट्स को दोबारा पोस्ट किया था, जिसमें भारत, चीन और कुछ दूसरे देशों को ‘नरक के गड्ढे’ कहा गया था.

वहीं, भारत में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक महान देश बताया. इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि भारत को मेरे अच्छे दोस्त लीड कर रहे हैं और मेरे उससे संबंध बहुत अच्छे हैं. हालांकि प्रवक्ता ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि ट्रंप ने यह टिप्पणी कब और कहां की थी कि भारत एक महान देश है. सैवेज ने यह टिप्पणी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में जन्मसिद्ध नागरिकता को चुनौती देने वाले एक मामले के संदर्भ में की थी.

विवाद के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने कुछ रिपोर्ट देखी हैं. मैं इसे यहीं समाप्त करता हूं. उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें किसी के लिए सही नहीं हैं. ट्रंप के इस विवादित बयान के बाद भारत ने तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह हमारे देश के लिए अपमान की बात है. कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी से इस मुद्दे को अमेरिका के सामने उठाए जाने की मांग की है. पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस बयान की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे शब्द भारत के लिए इस्तेमाल करना किसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading