SSP की फ’टकार के बाद पुलिस का एक्शन,अचानक रात में सड़कों पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक, अ’पराधियों में मचा ह’ड़कंप

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर की सड़कों पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब देर रात पुलिस ने अचानक ऑपरेशन शिकंजा छेड़ दिया। बढ़ते जुर्म के ग्राफ ने हुक्मरानों की नींद उड़ा दी है, और अब पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के सख्त फरमान के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस की टीमें उतर पड़ीं और सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में शहर में बढ़ती वारदातों लूट, चोरी और गैंगवार ने पुलिस महकमे की चिंता बढ़ा दी थी। इसी को देखते हुए एसएसपी ने थाना प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई और साफ शब्दों में कहा कि अब लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। हर थाना क्षेत्र में अलग-अलग समय पर लगातार चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है, ताकि अपराधियों की कमर तोड़ी जा सके।

पुलिस का यह नाइट डॉमिनेशन ड्राइव अपराधियों के लिए साफ संदेश है अब हर हरकत पर नजर है। शहर में अमन-चैन बहाल करने के लिए पुलिस ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वहीं आम जनता ने भी इस सख्ती का स्वागत किया है, क्योंकि लंबे समय से बढ़ते अपराध ने लोगों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया था।

अब देखना यह है कि पुलिस की यह सख्ती अपराध के ग्राफ को कितना नीचे ला पाती है, लेकिन फिलहाल मुजफ्फरपुर में पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाशों के हौसले जरूर पस्त होते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading