बाबा मेरा राजनीतिक देख लीजिएगा.., बागेश्वर धाम के शरण में तेज प्रताप यादव; धीरेंद्र शास्त्री से बातचीत

बिहार: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) अध्यक्ष तेज प्रताप यादव अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनके बेबाक अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद करते हैं। अब तेज प्रताप यादव का एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव बाबा बागेश्वर धाम के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मोबाइल पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, लाइन हिन्दुस्तान डॉट कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि तेज प्रताप यादव मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर रहे हैं। बातचीत के दौरान हाथ में मोबाइल लिए तेज प्रताप कहते हैं, ‘बाबाा मेरा राजनीतिक देख लीजिएगा।’ इसपर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहते हैं कि हां, बिल्कुल पक्का। हम और आप बैठेंगे जब आप यहां आएंगे। इसके बाद तेज प्रताप यादव कहते हैं ‘जी, साथ बैठेंगे।’

बहरहाल तेज प्रताप यादव और बाबा बागेश्वर के बीच बातचीत का यह वीडियो कब का है अभी इसके बारे में भी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है और यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेज प्रताप यादव बाबा बागेश्वर धाम की शरण में हैं।

प्रशांत किशोर से मिले थे तेज प्रताप यादव

आपको याद दिला दें कि अभी हाल ही में तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था और इस वीडियो की भी काफी चर्चा हुई थी। दरअसल तेज प्रताप यादव ने जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में दोनों नेता एक-दूसरे से गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाते नजर आए थे।

21 अप्रैल को इस वीडियो को शेयर कर तेज प्रताप यादव ने लिखा था, ‘आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा। मेरी मुलाकात प्रशांत किशोर जी से हुई, जहाँ हमने जनहित और भविष्य की राजनीति को लेकर गहन चर्चा की। इस दौरान जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बात हुई। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading