राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता: सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर जिला टीम हुआ चयनित

मुजफ्फरपुर: 1 से 3 मई 2026 तक गयाजी में आयोजित 12 वीं राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए आज गौशाला रोड स्थित सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर जिला टीम का चयन किया गया। इसमें जिले के कई विद्यालयों, क्लब और एकेडमी के लगभग (बालक और बालिका) 75 खिलाड़ियों ने भाग लिया। दोनों वर्गों से बारह बारह खिलाड़ियों का चयन किया गया।

मुजफ्फरपुर जिला टीम कल 30 अप्रैल को गया के लिए प्रस्थान करेगी। टीम के साथ जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव विनय शंकर, शम्स तबरेज खान और रणप्रताप जयसवाल को टीम प्रभारी और प्रशिक्षक के लिए चयन किया गया है।

टीम इस प्रकार है:

बालक वर्ग
निखिल,आयुष पटेल (मुखर्जी सेमिनरी) शिवम,सुयश, साहित्य (सेंट जेवियर्स) सम्मान, आयुष कुमार,आयुष शर्मा ,नीतिन बाबु (जी डी मदर ) शशांक सिंह और शनुर हुसैन ( बास्केटबॉल एकेडमी)

बालिका वर्ग
मैत्रेई शंकर,अनंता प्रिया, शिद्रा ज़रीन ( सेंट जेवियर्स ), सृष्टि शाह, अदिति केजरीवाल, श्रेयसी,माही,मायरा,जजोडीया,पी. जयसवाल (जी डी मदर), कृति और जान्वी (सेक्रेट हर्ट स्कूल)

टीम की जानकारी मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने दी। संघ के अध्यक्ष आमोद कुमार दत्ता ने खिलाड़ियों को विजयी हो कर आने का आशीर्वाद दिया। संघ के सभी सदस्यों ने मुजफ्फरपुर टीम को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.