पटना : बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को खराब मौसम और कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) ने हवाई सेवाओं की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या ए 1746 को मौसम की खराबी के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, रनवे पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप विजिबिलिटी काफी कम थी, जिसके चलते विमान को डायवर्ट कर वापस वाराणसी भेजने का फैसला लिया गया।

घटनाक्रम के अनुसार, विमान पटना एयरपोर्ट के ऊपर समय पर पहुँच चुका था, लेकिन घने बादलों और धुंध के कारण पायलट को रनवे स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पायलट ने विमान को आसमान में ही होल्डिंग पर रखा।


इस डायवर्जन का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ा जो दिल्ली से इसी विमान के जरिए पटना जाने वाले थे। इस विमान को 6 बजकर 36 मिनट पर पटना लैंडिंग करनी थी। लेकिन उसे बनारस में 7:20 में लैंडिंग किया गया।

इसमें बिहार सरकार के पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह, सवर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह सहित बड़े-बड़े उद्योगपति और अधिकारी मौजूद थे।


