बिहार : भीषण गर्मी से झुलते बिहार वासियों को बुधवार की शाम बड़ी राहत मिली। मौसम ने करवट ली और राजधानी पटना समेत 22 जिलों में तेज आंधी और बारिश के बाद पारा डाउन हो गया। मौसम की प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं जिससे लोगों को लू के खतरे और झुलसाने वाली तपिश से राहत मिली जिसका अगले पांच दिनों तक दिखेगा।

बुधवार की शाम पटना सहित 22 जिलों में आंधी और पानी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। पटना में 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली और बिजली कड़कने के साथ थोड़ी देर के लिए ही पर काफी तेज बारिश हुई। इसका असर मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली समेत आसपास के जिलों में गर्मी का असर कम हो गया।

अभी सूबे में पांच दिन अधिकतम तापमान नियंत्रित रहेगा। सूबे में प्री मानसून गतिविधियां सक्रिय हो गई हैं जिससे उमस और गर्मी से राहत मिलने वाली है। राज्य के अधिकांश जिलों में आकाश में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा चल रही है जिससे मौसम काफी खुशनुमा बन गया है। रात में और कल भी बारिश की संभावना है।

खराब मौसम का असर हवाई सेवा पर भी पड़ा। लो विजिबिलिटी के कारण हवाई सेवाओं की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या ए 1746 को मौसम की खराबी के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, रनवे पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप विजिबिलिटी काफी कम थी, जिसके चलते विमान को डायवर्ट कर वापस वाराणसी भेजने का फैसला लिया गया।

विमान पटना एयरपोर्ट के ऊपर समय पर पहुँच चुका था, लेकिन घने बादलों और धुंध के कारण पायलट को रनवे स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। यात्रियों की सुरक्षा का ख्याल करते हुए हुए पायलट ने विमान को आसमान में ही होल्डिंग पर रखा। काफी इंतजार के बाद भी मौसम अनुकूल नहीं हुआ और ईंधन की स्थिति को देखते हुए जोखिम बढ़ा, तो एटीसी के निर्देशानुसार विमान को वापस वाराणसी के लिए मोड़ दिया गया।

