मुजफ्फरपुर: नॉर्थ पॉइंट चिल्ड्रेन स्कूल ने इस वर्ष भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जहां आईसीएसई एवं आईएससी बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में विद्यालय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया है।

इस वर्ष भी स्कूल के छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि नॉर्थ पॉइंट चिल्ड्रेन स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विद्यालय के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि दसवीं बोर्ड परीक्षा में कुल 134 छात्र-छात्राएं शामिल हुए और सभी ने सफलता प्राप्त कर शत-प्रतिशत रिजल्ट दर्ज कराया। छात्रों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।


दसवीं कक्षा के परिणामों में केशव माधव ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। पारनिका सिंह ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवांश खेतान ने 96.20 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान अपने नाम किया। इसके अलावा कृष्णा शिवांग और आर्य राज ने 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया। मान्यता चंद्रा और सौम्या कुमारी ने 93.80 प्रतिशत अंक लाकर पांचवां स्थान हासिल किया। पुलकित पुष्कर ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा स्थान हासिल किया, जबकि सोहानी कुमारी और यश कुमार ने 92.60 प्रतिशत अंक के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया।


वहीं बारहवीं विज्ञान संकाय में प्रज्ञा श्री ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। जय आनंद ने 85.25 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि शिबांगी ने 83.25 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।बारहवीं वाणिज्य संकाय में नव्या गुप्ता ने 85.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और हिंदी में छात्रों ने शानदार अंक अर्जित किए। विशेष रूप से कंप्यूटर विषय में छात्रों ने 100 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध कर दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस ऐतिहासिक सफलता पर सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है। साथ ही छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नॉर्थ पॉइंट चिल्ड्रेन स्कूल आगे भी इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा। मुजफ्फरपुर में एक बार फिर यह साबित हो गया है कि मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दूसरा नाम नॉर्थ पॉइंट चिल्ड्रेन स्कूल है।

