इंस्टाग्राम वाले ‘बाबू’ से बगीचे में मिल रही थी दो बच्चों की मां, ग्रामीणों ने पकड़ा और करा दी शादी

वैशाली: वैशाली जिले के पातेपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को उसके इंस्टाग्राम प्रेमी के साथ आम के बगीचे में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आम के बगीचे में मिले दोनों, ग्रामीणों ने पकड़ा

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के छपकी पोखर स्थित एक आम के बगीचे में बुधवार शाम महिला और उसका प्रेमी मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू हो गया।

मारपीट के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने दोनों के साथ मारपीट भी की। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य होने पर उन्हें वहां से लाया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को छपकी पोखर स्थित एक मंदिर में ले जाकर शादी करवा दी। शादी की पूरी रस्म गांव वालों और महिला के परिजनों के सामने कराई गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

महिला की पहचान खुशी कुमारी और उसके प्रेमी की पहचान परदेशी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले एक साल से इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे लगातार फोन पर भी बात करते थे।

पहले से शादीशुदा है महिला, दो बच्चे भी हैं

खुशी कुमारी की शादी करीब दो साल पहले राजीव पासवान से हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। महिला ने ग्रामीणों और मीडिया के सामने कहा कि वह अपने पहले पति के साथ नहीं रहना चाहती और अब परदेशी कुमार के साथ ही जीवन बिताएगी।

पहले पति ने भी साथ रखने से किया इनकार

वहीं महिला के पहले पति राजीव पासवान ने बताया कि उनकी पत्नी का दूसरे युवक के साथ अफेयर चल रहा था। उन्होंने कहा कि जब दोनों को पकड़ा गया, तो दोनों साथ रहना चाहते थे और युवक भी उसे रखने को तैयार है। ऐसे में वह अब अपनी पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहते।
2022 में हुई थी शादी, बाद में शुरू हुआ अफेयर

राजीव पासवान ने बताया कि उनकी शादी साल 2022 में लंगा शुभई गांव में हुई थी और उनके दो छोटे बेटे हैं। उन्होंने कहा कि शादी के कुछ साल बाद उनकी पत्नी का दूसरे युवक के साथ प्रेम संबंध शुरू हो गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading