वैवाहिक रिश्ते के बीच साफ-सफाई मुद्दा… पूरी बात जानकर हँस पड़ेंगे

मुजफ्फरपुर जिले के मसौढ़ी थानाक्षेत्र में एक पति ने पत्नी प अनोखा आरोप लगते हुए और तलाक की अर्जी दी है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी नहाती नहीं है और ना ही बाल धोती है। उसके बदन से बदबू आती है जिससे उसके साथ मैं नहीं रह सकता। पति के समझाने से भी जब पत्नी ने बात नहीं सुना तो पति नेे उसे मार-पीटकर भगा दिया।

महिला आयोग में पहली बार एेसा मामला सामने आया है जिसमें  साफ-सफाई विवाह टूटने का मुद्दा बना है। शादी के एक साल के भीतर एक पति ने अपनी पत्नी को इसलिए मारपीट कर घर से भगा दिया कि वह कई दिनों तक नहाती नहीं थी।

वहीं पति से प्रताड़ित विवाहिता ने महिला आयोग में घरेलू हिंसा की शिकायत की है। उसके बाद महिला आयोग से पति को नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद पति महिला आयोग पहुंचा और उसने बताया कि पत्नी के शरीर से बदबू आती है।

वह कई दिनों तक नहीं नहाते हैं और नहीं नहाने से बालों में जू हो गया था। नहाने के लिए शैम्पू देता हूं तो वह उससे चादर धो लेती है। यही नहीं घर के काम में भी वह हाथ नहीं बंटाती है।

उसने बताया कि शादी के बाद से ही लड़की के गंदे रहने से पति परेशान था। इस कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा और मारपीट होती थी। पति का कहना था कि झूठ बोलकर उसकी शादी की गई है।

वहीं पत्नी का कहना है कि वह मायके में भी एेसे ही रहती थी। महिला आयोग ने दोनों की बातें सुनीं और पति पत्नी को एक महीने का समय दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर इसके बाद भी उसमें सुधार नहीं हुआ तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.