पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शहर में कटते एटीएम और लुटते बैंक की वारदातों के बीच फतुहा से पटना पुलिस की स्पेशल टीम ने दो अपरोधियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि ये शहर में लूट की घटना का अंजाम देने वाले थे।
इसके लिए इन्होंने योजना बना ली थी। चालीस लाख रुपये की रकम पर हाथ साफ करने थे। इनकी निशानदेही पर अन्य की तलाश की जा रही है।
पुलिसर्किर्मयों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का कनेक्शन बेउर जेल के अपराधी से भी था। उन्हीं के साथ मिलकर ये लोग पटना में लूट करने की योजना बना रहे थे। पटना पुलिस की स्पेशल टीम ने इन्हें मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है।
