मुजफ्फरपुर में युवक के पैर में गो’ली मा’रकर बाइक लू’टी

मुजफ्फरपुर: करजा थाना क्षेत्र के रूपौली चौक पर बुधवार रात करीब 10 बजे बदमाशों ने युवक के पैर में गोली मारकर बाइक लूट ली। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक कांटी थाना क्षेत्र के चकबड़कुरवा पानापुर हवेली का बताया जाता है। वह जूरन छपरा से काम कर घर लौट रहा था।

रूपौली चौक पर पान खाने के लिए रुका था, तभी दो बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। पहले युवक से बाइक की चाबी मांगी। मना करने पर एक बदमाश ने पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश युवक की बाइक लेकर फरार हो गए।

सूचना पर करजा पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मौके से एक खोखा बरामद किया गया है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.