बिहार : बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट के मंत्रियों ने गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ले ली है। कुल 32 मंत्रियों को राज्यपाल ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। सम्राट कैबिनेट में 13 नए मंत्री भी बने हैं। एक खास बात यह भी है कि कुछ ऐसे भी नाम हैं जिनके मंत्री बनने की चर्चा तो पहले थी लेकिन उन्होंने मंत्री पद की शपथ नहीं ली है। बीजेपी से ब्राह्मण में मैथिली ठाकुर, राजपूत जाति से नीरज सिंह बबलू, भूमिहार में जीवेश मिश्रा, अरवल से विधायक मनोज शर्मा और तेघड़ा विधायक रजनीश सिंह का नाम चल रहा था।

इसके अलावा महादलित में कृष्ण कुमार ऋषि और संगीता कुमारी का नाम चल रहा था। लेकिन इनमें से किसी ने भी मंत्री पद की शपथ नहीं ली है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दरभंगा जिले के अलीनगर से बीजेपी के टिकट पर पहली बार चुनाव जीतने वाली लोकप्रिय गायिका और नवनिर्वाचित विधायक मैथिली ठाकुर को लेकर पहले कहा जा रहा था कि वो भी सम्राट कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। हालांकि, नाम खूब चलने के बावजूद मैथिली ठाकुर ने मंत्री नहीं बनाया गया है।

इधर जनता दल (यूनाइटेड) से निशांत कुमार सरप्राइज एंट्री हैं, जिन्होंने सम्राट सरकार के गठन से पहले डिप्टी सीएम का ऑफर ठुकरा दिया था। अब वो मंत्री बन गए हैं। दो दिनों तक पहले यही चर्चा चल रही थी कि निशांत के साथ लगातार नजर आ रहे युवा विधायकों की कोर टीम से एक या दो मंत्री बन सकते हैं। जदयू के ऐसे विधायकों में रुहैल रंजन, अतिरेक कुमार, चेतन आनंद, कोमल सिंह, ऋतुराज कुमार, नचिकेता मंडल वगैरह के नाम चल रहे थे। इनमें से किसी को मौका नहीं मिला। नीतीश ने जेडीयू कोटे से पिछली बार या पहले भी कभी मंत्री रहे नेताओं के अलावा सिर्फ निशांत कुमार, श्वेता गुप्ता और बुलो मंडल को पहली बार मंत्री बनाया है।

BJP से इन नेताओं ने ली शपथ
1.राम कृपाल यादव – OBC
2.केदार गुप्ता – कानू/ EBC
3.नीतीश मिश्रा – ब्राह्मण
4.मिथलेश तिवारी – ब्राह्मण
5.रमा निषाद – EBC / मल्लाह
6.विजय कुमार सिन्हा – भूमिहार
7.दिलीप जायसवाल – EBC
8.प्रमोद चंद्रवंशी – EBC
9.लखेन्द्र पासवान – दलित
10.संजय टाइगर- राजपूत
11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र- भूमिहार
12.नंद किशोर राम- दलित
13.रामचंद्र प्रसाद – वैश्य/ OBC
14. अरुण शंकर प्रसाद – सूढ़ी/ EBC
15. श्रेयसी सिंह – राजपूत

JDU से इन नेताओं ने ली शपथ
निशांत कुमार- कुर्मी/ OBC
श्रवण कुमार – कुर्मी/ OBC
अशोक चौधरी- दलित
लेसी सिंह- राजपूत
मदन सहनी- मल्लाह/ EBC
सुनील कुमार- दलित
जमा खान- अल्पसंख्यक
भगवान सिंह कुशवाहा- कोइरी/ OBC
शीला मंडल- धानुक / EBC
दामोदर राउत – धानुक/ EBC
बुलो मंडल- गंगोता/ EBC
रत्नेश सदा- दलित
श्वेता गुप्ता

LJP(R) –
संजय पासवान- दलित
संजय सिंह – राजपूत
हम –
संतोष मांझी- दलित
आरएलएम-
दीपक प्रकाश – कोइरी