नए साल की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में रियेलिटी शोज़ के नए सीज़न्स की तैयारी भी जोरो-शोरों से चल रही है। सिंगिंग शो द वॉयस इंडिया ने इस बार नए सीजन में अपना कॉन्सेप्ट भी बदला है और वो ये कि इस बार शो के ऑडीशन सिर्फ प्रतिभागियों की आवाज सुनकर होंगे।
इस बार शो में एक नया चेहरा भी जुड़ गया है, जज का किरदार निभाने के लिए और वह हैं मशहूर सिंगर अरमान मलिक। अरमान के साथ शो में यूथ सेंसेशन कनिका कपूर भी दिखेंगी जो इस शो में पहले प्रतिभागी के तौर नजर आ चुकी हैं। इन दोनों के अलावा द वॉयस इन्डिया में इस बार अदनान सामी भी नजर आने वाले हैं। अरमान व कनिका के अलावा शो में म्यूजिक मैस्ट्रो ए आर रहमान की भी मेगा एंट्री हो रही है।