नवादा में हाथियों के तांडव से ग्रामीणों में द’हशत: 40 दिनों से जारी है आ’तंक, तीन की मौ’त

नवादा : बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड स्थित माधोपुर गांव में पिछले 40 दिनों से हाथियों का आतंक जारी है। इस दौरान हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। हाथी लगातार फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, घरों को तोड़ रहे हैं और घरों में रखे अनाज को खा रहे हैं। ग्रामीणों में रात-दिन दहशत का माहौल है। 40 दिनों के भीतर तीन लोगों की जान हाथियों के कुचलने से जा चुकी है।

वन विभाग की निष्क्रियता को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर वन विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि 40 दिन बीत जाने के बाद भी वन विभाग हाथियों पर काबू पाने में विफल रहा है।

गोविंदपुर इलाके में हाथियों की दहशत पिछले करीब 40 दिनों से है। 27-28 मार्च की रात हाथियों का एक बड़ा झुंड (लगभग 26 हाथी) जमुई से कौआकोल होते हुए गोविंदपुर के महावरा में पहली बार देखा गया था।

काफी मशक्कत के बाद इस झुंड को लगभग एक हफ्ते बाद रजौली के रास्ते कोडरमा स्थानांतरित किया जा सका था। हालांकि, कुछ हाथी वहीं रह गए थे, जिनमें से दो हाथी बार-बार गोविंदपुर के माधोपुर और हरनारायणपुर इलाकों में आकर उत्पात मचा रहे हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ वन विभाग की भी परेशानी बढ़ गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading