बिहार : बिहार सरकार के नवनिर्वाचित मंत्री केदार गुप्ता ने शुक्रवार को पर्यटन विभाग का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें मंत्री बनाकर पर्यटन विभाग में काम करने का अवसर दिया गया है, जिसके लिए वे पार्टी नेतृत्व के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हैं। मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि पर्यटन विभाग ऐसा विभाग है, जहां देश और दुनिया के स्तर पर काम करने का अवसर मिलता है। उनकी प्राथमिकता बिहार को देश और दुनिया के सामने बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने की होगी, ताकि राज्य की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल सके।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्हें पंचायती राज विभाग में मंत्री के तौर पर काम करने का अवसर मिला था। उस दौरान कैबिनेट से पुनौरा धाम मंदिर निर्माण के लिए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दिलाने का काम किया गया था। उन्होंने कहा कि माता सीता की जन्मस्थली माने जाने वाले पुनौरा धाम में भव्य मंदिर निर्माण देश और दुनिया के लिए गौरव की बात होगी।

केदार गुप्ता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में माता-पिता मंदिर का निर्माण भी किया जा रहा है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके साथ ही बाबा हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण को लेकर भी कैबिनेट में निर्णय लिया जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और सरकार राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में काम करेगी।

दिलीप जायसवाल ने संभाला पदभार
राजस्व भूमि सुधार विभाग के नए मंत्री दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया. अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्होंने स्पष्ट अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर अधिकारियों ने गलती की और लापरवाही से काम किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि यह विभाग जनता का विभाग है और इस विभाग को लेकर बहुत ज्यादा शिकायतें हैं उन शिकतों को मैं दूर करने का प्रयास करूंगा जनता को लेकर जो काम है वह करने का प्रयास करूंगा और सर्वे का जो काम है उसे काम को लेकर भी अधिकारियों के साथ एक बड़ी समीक्षा बैठक बुलाई जाएगी।