24 जनवरी यानि आज बिहार के पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर की 95वीं जयंती। आज सुबह से ही पूरे सूबे में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जा रही है। पटना में सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को लोग श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद कर रहे हैं।
इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर को विधानसभा परिसर तथा कर्पूरी ठाकुर संग्रहालय में श्रद्धा अर्पित किया। उनके साथ कई मंत्री भी मौजूद रहे।
