विवादों के घेरे में ‘द गांधी मर्डर’, मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

फिल्म ‘मणिकर्णिका के बाद अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर बनी फिल्म ‘द गांधी मर्डर’ को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है। ‘द गांधी मर्डर’ नाम की इस फिल्म को मेकर्स ने भारत में रिलीज करने से मना कर दिया है।

मेकर्स का आरोप है कि फिल्म को लेकर कुछ असमाजिक तत्व भारत में  फिल्म रिलीज ना करने की धमकी दे रहे हैं। जिसके चलते उन्हें ये फैसला लेना पड़ा रहा है।

‘द गांधी मर्डर’ की निर्माता लक्ष्मी आर. अय्यर ने का कहना है कि, “हमने ‘द गांधी मर्डर’ को भारत में रिलीज न करने का फैसला लिया है। भारत एक बड़ा बाजार है, और यहां हर तरह के लोग हैं। लेकिन कुछ असमाजिक तत्वों ने निर्माता और निर्देशक को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है।

” इस वजह से फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया जाएगा। लक्ष्मी आर. अय्यर ने जब पूछा गया कि धमकी देने वाले कौन लोग हैं तो इस पर उन्होंने कहा, “ये अनजान लोग हैं और अनजान नंबरों से काल करते हैं। धमकी देने वाले निर्माताओं के परिवार, अन्य कारोबार से अच्छी तरह परिचित हैं।” गौरतलब है कि 30 जनवरी 1948 को गांधी जी की नाथूराम गोडसे ने हत्या कर दी थी।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए महात्मा गांधी की मौत की सच्चाई को दिखाया गया है। इस मामले पर अय्यर ने आगे कहा, “केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने पिछले वर्ष इसे मंजूरी दे दी थी। यह किसी भी रूप में पक्षपातपूर्ण नहीं है। यदि भारतीय सच जानने के प्रति अधिक उत्सुक हैं, तो यह सही समय नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading