अपराधियों ने राजद नेता व पूर्व जिला परिषद रघुवर राय की गोली मारकर की हत्या

बिहार के समस्तीपुर जिले में राजद नेता व पूर्व जिला परिषद रघुवर राय की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। गुरुवार की सुबह अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तुरंत दरभंगा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन वे नहीं बच सके। डॉक्‍टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी हरप्रीत कौर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हर रोज की गुरुवार को रघुवर राय अपने कल्याणपुर स्थित आवास से मॉर्निंग वाक के लिए बाहर निकले थे।

मौसम खराब होने की वजह से कुछ लेट से निकले थे।इसी दौरान एक सुनसान जगह पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

उन्‍होंने बताया कि गोली लगते ही अपराधी सुनसान रास्ते की तरफ बाइक से भाग निकले। घटना से इलाके में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

उधर मौत की सूचना मिलते ही लोग सड़क पर उतर गए और समस्तीपुर-दरभंगा पथ को जाम कर दिया है। वे सब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। इलाके में तनाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए पुलिस ने भी शहर की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading