मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के प्रतिष्ठित नार्थ पॉइंट चिल्ड्रेन्स स्कूल के विद्यार्थियों ने CISCE ज़ोनल स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।



दिनांक 07 मई 2026 को माउंट कार्मेल स्कूल लोहिया नगर, कंकड़बाग, पटना में आयोजित CISCE Zonal Level Chess Championship 2026-27 में विद्यालय के छात्र प्रणीत सिन्हा ने बॉयज अंडर-17 आयु वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। जिससे कि उनकी इस उपलब्धि के साथ उनका चयन आगामी रीजनल मीट के लिए हुआ है।



वहीं दिनांक 11 मई 2026 को द इंटरनेशनल स्कूल पाटलिपुत्र कॉलोनी, पटना में आयोजित CISCE Zonal Level Inter School Swimming Competition 2026-27 में विद्यालय की छात्रा समायरा रमन ने गर्ल्स अंडर-14 आयु वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 3 गोल्ड मेडल अपने नाम किए। जिससे कि समायरा रमन का चयन भी आगामी रीजनल मीट के लिए निश्चित हुआ है।



विद्यालय के छात्रों द्वारा प्राप्त प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक इस प्रकार है:
50 मीटर फ्री स्टाइल — गोल्ड मेडल
100 मीटर फ्री स्टाइल — गोल्ड मेडल
100 मीटर बैक स्ट्रोक — गोल्ड मेडल


इस दौरान विद्यालय परिवार ने दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।