मुजफ्फरपुर के सेंट ज़ेवियर इंटरनेशनल स्कूल में ज़िला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में शनिवार को सेंट ज़ेवियर इंटरनेशनल स्कूल, आदर्श ग्राम, बैरिया, मुज़फ्फरपुर के प्रांगण में ज़िला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता-2026 का का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, अमोद कुमार दत्त (संयुक्त निदेशक) सेंट ज़ेवियर स्कूल, मुजफ्फरपुर, आयोजक सदस्यगण तथा MDCA के अधिकृत अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके उपरांत बुकें प्रस्तुति के माध्यम से अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया गया।

 इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ U-9 स्टेट चैंपियन दिशा कुमारी तथा हार्दिक प्रकाश द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से बच्चों को प्रेरित किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
साथ ही सेंट ज़ेवियर परिवार की ओर से प्राचार्या – अलका झा, प्रशासक –  राकेश त्रिवेदी, उप-प्राचार्य– डी. सी. सिन्हा तथा MDCA के अधिकृत अधिकारीगण भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न स्कूलों से आए लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने उत्कृष्ट रणनीति, एकाग्रता और खेल-कौशल का परिचय देते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास, निर्णय क्षमता तथा प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देती हैं, और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। उल्लेखनीय है कि कल पुरस्कार वितरण समारोह एक विशिष्ट मुख्य अतिथि द्वारा संपन्न किया जाएगा।

वहीं प्राचार्या ने सेंट ज़ेवियर इंटरनेशनल स्कूल परिवार, मुजफ्फरपुर के सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों तथा अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading