मुजफ्फरपुर के सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के आदर्श ग्राम, बैरिया स्थित सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अंडर-11 एवं अंडर-13 जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आज उत्साहपूर्ण माहौल में सफल समापन हुआ।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि ऑल बिहार चैस एसोसिएशन के सचिव एवं ऑल इंडिया चैस फेडरेशन के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। समारोह के दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के खेल-कौशल की सराहना की गई।

मुख्य अतिथि ने बच्चों के मानसिक विकास और एकाग्रता में शतरंज की अहम भूमिका पर जोर देते हुए विद्यालय के सफल आयोजन की प्रशंसा की, वहीं विशिष्ट अतिथि ने बिहार में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों को लगातार आयोजित करने की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अमिताभ चंद्रा, संयुक्त निदेशक अमोद कुमार दत्त, प्राचार्या अल्का झा, प्रशासक राकेश त्रिवेदी और उप-प्राचार्य डी. सी. सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading