मुजफ्फरपुर : गुंजन पटेल फैंस क्लब के सभी साथियों द्वारा बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री तथा बिहार की राजनीति के वरिष्ठ नेता माननीय श्रवण कुमार जी को उनके सरकारी आवास पर पहुंचकर भव्य रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने मंत्री जी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।


सम्मान समारोह के दौरान फैंस क्लब के सदस्यों ने मंत्री श्रवण कुमार जी के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि मंत्री जी हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।


इस खास मौके पर गुंजन पटेल फैंस क्लब के सभी साथियों में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने मंत्री जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की।


कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला और सभी साथियों ने मंत्री जी के साथ मुलाकात कर अपने विचार साझा किए। सम्मान समारोह की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

