पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक की पीट-पीट कर हत्या

बिहार में बढ़ रहा क्राइम ग्राफ,  आज सुबह की शुरुआत भी हत्या से हुई है। बांका जिले में अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान भूदेव दास के रूप में की गई है। घटना को लेकर लोगों में काफी दहशत है।

बांका के फुल्लीडुमर में सुबह-सुबह हुई इस हत्या की घटना से लोग स्तब्ध है। वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस को सुराग नहीं मिलने की बात कही जा रही है।

बांका के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में लोग शौच के लिए निकले तो खेत में भूदेव दास के शव देखकर सकते में आ गए। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। लोगों के अनुसार अपराधियों ने भूदेव की हत्या कर शव को बहियार में फेंक दिया था।

खबरों के मुताबिक तो भूदेव की हत्या पीट-पीट कर की गई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपन कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। परिजन भी अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading