प्राइम मेंबरशिप सब्सक्रिप्शन लाने की तैयारी कर रहा PUBG, देने होंगे पैसे

पूरी दुनिया में भारत में पबजी गेम सबसे ज्यादा खेला जा रहा है और यह एक आदत के रूप में फैल रहा है। अभी हाल ही में जम्मू-कश्मीर में पबजी खेलने के कारण फिटनेस ट्रेनर की मानसिक हालत बिगड़ गई थी जिसके बाद गेम को राज्य में बैन करने की मांग उठी है, वहीं गुजरात में भी पबजी पर बैन लगाने की मांग चल रही है।

इसी बीच खबर है कि पबजी अपने प्लेयर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप सब्सक्रिप्शन लाने की तैयारी कर रहा है। प्राइम मेंबरशिप सर्विस के तहत पबजी के प्लेयर अननॉन कैश कमा सकेंगे और उस कैश की मदद से गेम में हथियार खरीद सकते हैं। बता दें कि अननॉन कैश का नाम पबजी गेम से ही लिया गया है। पबजी का पूरा नाम प्लेयर्स अननॉन बैटलग्राउंड्स है

क्या है पबजी का प्राइम मेंबरशिप?

पबजी के प्राइम मेंबरशिप की बात करें तो यह काफी हद तक अमेजॉन के प्राइम मेंबरशिप की तरह है यानि यदि आपके पास पबजी का प्राइम मेंबरशिप है तो आपको गेम में अधिक हथियार मिलेंगे और अधिक सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके अलावा आप अपने बैटल प्वाइंट्स को भी अननॉन कैश में बदल सकेंगे। उदाहरण के तौर पर 5,000 बैटल प्वाइंट्स को आप 50 अननॉन कैश में बदल सकेंगे और इस अननॉन कैश की मदद से आप इंवेंट्री से कोई चीज खरीद सकते हैं।


प्राइम मेंबरशिप के लिए खर्च करने होंगे 71 रुपयेवैसे तो कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पबजी की प्राइम मेंबरशिप को लेने के लिए आपको हर महीने 0.99 डॉलर यानि करीब 71 रुपये खर्च करने पड़ेगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading