प्रियंका गांधी वाड्रा के महासचिव के बनने के बाद ’36 चाइना टाउन’ एक्ट्रेस ने किया भद्दा कमेंट

कांग्रेस पार्टी के महासचिव के बनने के बाद  प्रियंका गांघी वाड्रा को लेकर बॉलीवुड के कई सितारे भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।   प्रियंका गांधी वाड्रा के महासचिव के बनने के बाद ’36 चाइना टाउन’ एक्ट्रेस ने ट्विटर पर उनका और उनके परिवार का मजाक उड़ाया और भद्दे कमेंट भी किए।

पायल रोहतगी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ लिखा- “लोग कहते हैं पीएम बनने के लिए इंदिरा गांधी ने लाल बहादुर शास्त्री की हत्या की। वह कहते हैं इंदिरा ने अपने बेटे संजय गांधी की हत्या की। वह कहते हैं वह एक तानाशाह थीं। क्या हम एक दूसरा हत्यारा, तानाशाह या फासिस्ट चाहते हैं? खून और मिलीजुली शक्ल एक जैसी हो सकती है।

” प्रियंका गांधी के खिलाफ बोलते हुए पायल रोहतगी यहीं नहीं रुकीं उन्होंने अपने दूसरे ट्विट में उनकी तुलना सनी लियोनी से करते हुए लिखा- “सनी लियोनी को खड़ा कर दीजिए प्रियंका चोपड़ा के साथ, वे बॉक्स ऑफिस के साथ बेडरूम स्टोरीज में भी हिट हैं। दोनों अपने पति को प्रमोट करेंगी।” इसके बाद उन्होंने और भी ज्यादा भद्दा कमेंट किया है। पायल रोहतगी इन कमेंट्स की कुछ लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.